Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

बिलासपुर : सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आ

सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन।

चेतना भवन पुलिस लाइन बिलासपुर में प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ शिविर।

बिलासपुर पुलिस के 300 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

विभिन्न व्याधियों के विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सा शिविर में उपस्थित।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बल के द्वारा नियमित रूप से जिले में यातायात प्रबंधन हेतु मुस्तैदी के साथ 24 ×7 ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है तथा ट्रैफिक एजुकेशन, ट्रेफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एनफोर्समेंट एवं इमरजेंसी सर्विस चारों क्षेत्र में लगातार कार्यवाही करते हुए सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित की जा रही है।

विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से मुस्तैदी के साथ अपने ड्यूटी के निर्वहन के दौरान कई प्रकार के मौसमी बदलाव एवं पर्यावरणीय विषमताओं, धूल, धुंआ, धूप, ठंड, एवं बरसात आदि विविध पृष्ठियों से गुजरना पड़ता है इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा में तैनात जवानों के स्वास्थ्य एवं मानसिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशीलता पूर्वक उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखी जा रही है।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 7.4.2026 को चेतना भवन पुलिस लाइन बिलासपुर में "निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर" का आयोजन बिलासपुर पुलिस के समस्त सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच हेतु आयोजित की गई है।

उक्त शिविर में पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हृदय रोग, श्वास रोग, छाती रोग, रक्तचाप मधुमेह, हड्डी रोग, पैथोलॉजी एवं चर्म रोग से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं उपचार प्रदान की गई।।

साथ ही पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली, मानसिक परेशानियों एवं बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश चिकित्सकों के द्वारा प्रदान की गई।

इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा अपने-अपने विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में सुरक्षा जवानों की विशेष जांच करते हुए उन्हें सदैव स्वास्थ्य को प्राथमिकता के आधार रखते हुए सतर्क रहने हेतु बताया गया एवं मानसिक रूप से सदैव प्रबल बने रहने हेतु सकारात्मक कार्यों में अपनी भागीदारी बनाए रखना हेतु उन्हें प्रोत्साहित की गई तथा किसी भी प्रकाश के मानसिक अवसाद की स्थिति में चिकित्सकों से परामर्श तथा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने हेतु उन्हें सुझाव दी गई।

स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में जवानों को समय पर भोजन एवं पर्याप्त नींद लिए जाने के संदर्भ में उन्हें समझाइस दिया गया तथा संतुलित आहार ग्रहण करने हेतु बताया गया ताकि आलस के बजाय ऊर्जा हमेशा हमारे शरीर और मस्तिष्क में बना रहे और हम ज्यादा दक्षता एवं कुशलता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें।

शिविर के अध्यक्षता कर रहे डॉ अभय गुप्ता यूनिट हेड अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में अत्यधिक नमक एवं शक्कर से परहेज रखने हेतु समझाइस दी गई वहीं प्रातः के समय अनिवार्य रूप से शारीरिक व्यायाम को प्राथमिकता बनाए रखने हेतु जानकारी दी गई।

शिविर के संयोजक एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु सभी सुरक्षा जवानों को अपने पारिवारिक एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में सदैव सामंजस्य एवं संतुलन बनाए रखने हेतु जवानों को उद्बोधित किया तथा किसी भी प्रकार के समस्याओं पर मौन रहने के बजाय उन्हें अपने विभागीय स्नेही मित्रों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिवार से चर्चा कर अविलम्ब दूर करने का प्रयास किए जाने के संबंध में कहा गया।

इस विशाल शिविर में 300 से अधिक सुरक्षा जवानों की स्वास्थ्य परीक्षण की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सक अध्यक्ष आई एम ए बिलासपुर डॉ प्रमोद जायसवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, एवं कोऑर्डिनेटर डॉ मोहन गुप्ता वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ, सेक्रेटरी आई एम ए डॉ. प्रसन्ना सिह सहित

इस विशाल शिविर में...

डॉ दीपक गुप्ता- स्वांस रोग विशेषज्ञ

डॉ एमपी सामल हृदय रोग विशेषज्ञ

डॉ अभिजीत रायजादा - मधुमेह रोग विशेषज्ञ

डॉ विनय कुपटकर- रक्तचाप विशेषज्ञ

डॉ प्रमोद जयसवाल - हड्डी रोग विशेषज्ञ

डॉ शिरीष मिश्रा- हड्डी रोग विशेषज्ञ

डॉ अखिलेश देवराज- पल्मोलॉजिस्ट (छाती एवं दमा रोग विशेषज्ञ)

एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकगण अपने पूरे चिकित्सा टीम के साथ स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय उपचार, परामर्श एवं सुझाव प्रदान करने हेतु उपस्थित रहे तथा उपस्थित सभी सुरक्षा जवानों को जांच एवं परामर्श के पश्चात पृथक से स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहने हेतु सभी डॉक्टरों ने पृथक पृथक अपने सुझाव एवं टीप्स प्रदान किये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन