Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : पिकनिक मनाने मित्रों के साथ गया युवक डूबा दर्री डेम में…

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले के दर्री क्षेत्र में छुट्टी का आनंद लेने मित्रो के साथ निकला 22 वर्षीय एक युवक दर्री डेम में डूब गया।

जानकारी के अनुसार युवक अपनेमित्रो के साथ खुशगवार माहौल में डेम घूमने पहुंचा था।

धूप और मस्ती के बीच वे पानी में नहाने उतरे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, हंसी-मजाक का दौर चल रहा था।

परंतु युवक अनजाने में डेम के उस खौफनाक हिस्से की ओर बढ़ गया जहाँ पानी की गहराई जानलेवा थी।

अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में छटपटाने लगा। किनारे पर खड़े मित्र जब तक कुछ समझ पाते या मदद के लिए हाथ बढ़ाते, वह गहरे पानी की आगोश में समा चुका था।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मित्रो की चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस युवक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन