Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

कर्मचारी ने पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी लूट की झूठी कहानी।

पुलिस की पूछताछ में कर्मचारी ने गबन का गुनाह कबूल किया।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा में प्राप्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 306/2026 धारा 316(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रार्थी वरुण नायर पिता श्री वी.जी. नायर उम्र 38 वर्ष निवासी उरगा, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.04.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे से 10:00 बजे के मध्य सीतामणी गौ माता चौक, मेन रोड कोरबा के पास उनके कर्मचारी द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गई।

प्रकरण में आरोपी द्वारा पुलिस को गलत सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच की गई एवं आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने घटना को मनगढ़ंत एवं झूठा होना स्वीकार किया।

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा लगभग 4.50 लाख रुपये की राशि का स्वयं ही दुरुपयोग किया गया है।

आरोपी का नाम-पता:

प्रियंशु देवांगन पिता श्री रविशंकर देवांगन, निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़

आरोपी द्वारा बीमा नवीनीकरण हेतु प्राप्त राशि का आपराधिक विश्वासघात करते हुए गबन किया गया है।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन