Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सूश्री जरिता लैतफ्लांग ने टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की समीक्षा उपरांत संगठनात्‍मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्‍य से समस्‍त ब्‍लाॅक, मंडल, वार्ड एवं बूथों में संगठनात्‍मक ढांचा को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सूश्री जरिता लैतफ्लांग ने टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर आवश्‍यक दिशा निर्देश के साथ जिम्‍मेदारी दिया ।

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है ।

आपको बूथ तक खुद जाना होगा ,उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है ।

बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं।

जिसमें दर्री - जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं ।

श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है ।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं ।

कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों (बूथ) की संख्‍या बढ़कर 27196 हो गया है ।

कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं , जो 244 से 299 हो गया है ।

इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है ।

प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें ।

उन्‍होंने जिलाध्‍यक्ष को निर्देशित किया कि वे जल्‍द ही ब्‍लॉकवार प्रभारी नियुक्‍त करें और ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, मंडलवार प्रभारी नियुक्‍त करें ।

ब्‍लॉक और मंडल कमेटी का गठन जल्‍द करेंगे ।

हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं ।

बैठक को श्रीमती बबिता मैडम, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्‍यक्ष मुकेश राठौर, पी सी सी सचिव विकास सिंह, पूर्व अध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र जायसवाल, नत्‍थुलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, जिला उपाध्‍यक्ष धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, अशोक लोध, आरिफ खान, ओबीसी प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष गजानंद साहु, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, मनीराम साहु, मनहरण राठौर, रमेश जायसवाल, राजकुमार जोशी, अनुराग मोहितनाथ, सचिव डी आर नेताम, संजीव अग्रवाल, संतोष यादव, शत्रुहन श्रीवास, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्‍वनी पटेल, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्‍वर चौहान, पार्षद अनुज जायसवाल, बद्री किरण, रवि चंदेल, सुभाष राठौर, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, राजेन्‍द्र सूर्यवंशी आदि ने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिये ।

कार्यक्रम का संचालन श्‍याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव ने व्‍यक्‍त किया ।

कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से हरीश परसाई, मनोज चौहान, रवि खुंटे, सुरेश पटेल, यशवंत चौहान, रम्‍हन दास, अनवर रजा, पुष्‍पा पात्रे, संजू पैकरा, द्रौपति तिवारी, शांता मंडावे, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, चित्रलेखा चंद्रा, लक्ष्‍मी पटेल, शशि पटेल, कुंजबिहारी साहु, डॉ.रामगोपाल यादव, चंद्रकुमार निर्णजक, चंद्रकुमार पाण्‍डेय, राजकुमार ग्‍यानचंदानी, अवधेश लाठिया, अजय दिवान, उतरा अहिरवार, पांचो बाई, गणेश दास महंत, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, सोनू सिंह, मुन्‍ना खान, पवन चौहान, भीम लाल भैना, सत्‍यप्रकाश साहु, अनिरूद्ध तिवारी, रविशंकर बरेठ, अनिल कुमार सिंह, निर्मल साहु, प्रेमलाल साहु, पंचराम निराला, अमर सिंह कंवर, फरियाद अली रिजवी, लक्ष्‍मी यादव, रवि कुमार टोप्‍पो, सलमान रजा, सुखनंदन सोनकर, हीरालाल साहु, अमर सिह कंवर, बबलु खाण्‍डे, मोहन कुमार आदि उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन