Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस द्वारा जिले के समस्त सर्राफा व्यापारियों को सूचित एवं सचेत किया जाता है कि बाहर अन्य राज्यों से सोना-चांदी के पुराने आभूषण लेकर एक्सचेंज करने आने वाले व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पूर्व विशेष सावधानी बरतें।

बिलासपुर में सामने आया ठगी का मामला:

हाल ही में निकटवर्ती जिला बिलासपुर में ऐसे प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा नकली सोना-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर व्यापारियों को धोखा देने का प्रयास किया गया।

उक्त मामलों में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ठगी का तरीका:

ऐसे ठग पुराने आभूषणों के नाम पर नकली सोना-चांदी लेकर आते हैं, जिनकी पहचान करना कई बार कठिन होता है, और बदले में असली एवं मूल्यवान आभूषण प्राप्त कर धोखाधड़ी कर लेते हैं।

कोरबा जिले में भी सतर्कता जरूरी:

बिलासपुर जैसे निकटवर्ती जिले में इस प्रकार की घटनाएं घटित होने से कोरबा जिले में भी ऐसे गिरोह सक्रिय होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अतः सभी व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

कोरबा पुलिस की अपील:

अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लेन-देन न करें।

• आभूषणों की गुणवत्ता एवं सत्यता की उचित जांच सुनिश्चित करें।

• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी से सहयोग की अपेक्षा है।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”

– कोरबा पुलिस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन