Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

नई दिल्ली : भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की,छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पसंद पर

नई दिल्ली( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

पार्टी ने बिहार, छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के लिए नामों का एलान करते हुए चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

छत्तीसगढ़ की रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बताया जा रहा है कि यह चयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहमति एवं पसंद के अनुरूप किया गया है, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने भी मुहर लगा दी है।

बिहार से पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा द्वारा जारी इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के मद्देनज़र संगठनात्मक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

देखिए सूची

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन