Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिला पुलिस महकमे में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ही जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही कोरबा शहर कोतवाली के प्रभारी को लेकर बनी स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

नए आदेश के अनुसार, एक दिन पहले ही शहर कोतवाल के रूप में पदस्थ किए गए धरम नारायण (डीएन) तिवारी को अब रक्षित केंद्र पदस्थ किया गया है। वहीं प्रमोद डडसेना को कोरबा शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी के इस फैसले ने पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। एक दिन के भीतर तबादला आदेश में बदलाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से आदेश में संशोधन के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब शहर की कानून व्यवस्था की कमान प्रमोद डडसेना के हाथों में होगी। ऐसे में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर उनकी कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन