Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

पुणे : ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत।

बारामती में क्रैश हुआ विमान

पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान अजित पवार का छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया।

घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

पुणे (न्यूज उड़ान )महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया।

यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया।

इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके से धुआं उठता देखा गया।

प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद ही क्रैश हो गया।

प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया।

एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे।

उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था, जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया।

घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन