Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

कोरबा : Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान) कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम, जो अजगरबाहार ग्राम हल्दी मौहा का निवासी है, अपनी पत्नी के साथ ग्राम बुंदेली स्थित रामप्रसाद साहू के पोल्ट्री फार्म में काम करता था। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी गांव में घूमता रहा, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सालिक राम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन