Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा : कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

कार्यों में तेजी लाकर जनवरी तक निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के ग्राम भूलसीडीह स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों, लेक्चर हॉल, अकादमिक ब्लॉक तथा डीन कार्यालय का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन को मेडिकल कॉलेज में विकसित की जा रही क्लिनिकल एवं पैरा-क्लिनिकल प्रयोगशालाओं, एनाटॉमी तथा फिजियोलॉजी विभाग सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं के संबंध में जानकारी दी।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को आगामी जनवरी माह तक सभी कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक विकास कार्य किए गए हैं।

उनके मार्गदर्शन में कोरबा जिले में भी विभिन्न विकास परियोजनाएं साकार हुई हैं, जिनमें भूलसीडीह मेडिकल कॉलेज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन