Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खरसिया में अंतर्राष्ट्रीय कबीरपंथ संत महासम्मेलन में हुए शामिल

खरसिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खरसिया के पंथश्री हुजूर मुकुन्दमणिनाम साहेब सत्संग भवन में स्थित सद्गुरु कबीर साहेब के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब का दर्शन कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं एकोत्तरी चौका महाआरती तथा अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में अपने उद्बोधन में कहा कि सद्गुरु की कृपा से ही विभूतियां मिल सकती हैं। सद्गुरु की कृपा से ही आत्मा जागृत हो सकती है। वहीं कबीर मठ की 6284 वर्ग फुट जमीन जिसमें 1933 से कबीरपंथी काबिज हैं, उसे कलेक्टर से प्रस्ताव बनाकर कबीर मठ को पुनः देने की बात भी कही। हालांकि कबीर पंथियों की दूसरी मांग रायपुर में 11 एकड़ जमीन की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वयं खर्च करके रायपुर में कबीर धर्म स्थान बनाएगी। जिसमें कबीर पर शोध तथा अन्य सभी विशेषताओं का समावेश होगा।

वहीं धर्मगुरु ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि संभव है कि सबसे पीछे बैठे हुए व्यक्ति आपको ना देख पाएं, परंतु आपकी जिम्मेदारी है कि आप उन्हें जरूर देखें और उनकी जरूरतों को पूरा कर पाएं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नपाध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गवेल ,ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष नैना गवेल , रिपुसूदन पांडे, वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन