Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : रात्रि टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 04 जुआरी गिरफ्तार, नगद

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को रात्रि टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोडीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल की रोशनी में 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाह भरत उरांव एवं दिव्य साहू को साथ लेकर मौके पर रेड कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, वहीं चार आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपीगण का नाम एवं पता

01. ब्राम्हानंद राठौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी एबी टाइप कॉलोनी ढोढीपारा

02. बाबूलाल सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी बरमपुर सर्वमंगला

03. रविशंकर टंडन उर्फ हीरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी नरियरा, जिला जांजगीर-चांपा

04. नरेंद्र साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोडीबहार रेलवे लाइन

जप्त मशरूका

नगदी रकम – ₹12,000/-, 52 पत्ती ताश, 05 नग मोटरसाइकिल, 02 नग दरी (डार्क नीला रंग)

उक्त जप्ती कार्यवाही गवाहों के समक्ष विधिवत संपन्न की गई।

कानूनी कार्यवाही

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किया गया।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—

✔️ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि (जुआ, सट्टा आदि) की सूचना तत्काल पुलिस को दें

✔️ सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें

✔️ संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन