Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान की के लिए पहुंचे नागरिकों की आवेदनों को गम्भीरता से सुना।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को सवेंदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

खम्हरिया सहित अन्य पंचायतो में खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को राहत पहुंचाते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को संबंधित पंचायतों में स्वयं जाकर शिकायतों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचालित हो और किसी भी पात्र परिवार को खाद्यान्न से वंचित न रहना पड़े।

जनदर्शन में खाद्यान्न वितरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, पीएम आवास, रोजगार, मुआवजा, पेंशन, नए आंगनबाड़ी भवन की मांग, दिव्यांगता कार्ड, ट्राई सायकिल एवं वनाधिकार पट्टा सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनो का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन