Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

कोरबा : मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

कोरबा( न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के कुल 32 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी, जिसमें 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापम के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवंटित आर्जर, केंद्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्न निर्देश अनिवार्य रूप से जारी किए गए हैं।

परीक्षा 10:00 बजे प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व, अर्थात 09:30 बजे, बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। वहीं पुलिस कर्मियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटे 30 मिनट पूर्व पहुंचना आवश्यक होगा, ताकि सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के माध्यम से सुरक्षा जांच सुचारू रूप से की जा सके।

परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाँह वाले वस्त्र धारण करेंगे तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षा कक्ष में कोई भी संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः निषिद्ध है।

अनुचित साधनों के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में जैपर (Jammer/Zapper) उपलब्ध कराया गया है।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन