Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

कैश परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।

कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपरस्पेशलिटी सुविधा, MJM हॉस्पिटल में जुलाई माह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का शेड्यूल जारी।

ग्रैंड न्यूज के केबल ऑपरेटर के घर के टंकी में घुस कर बैठा अजगर, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यू।

औद्योगिक नगरी कोरबा के हृदय स्थल पर स्थित "शिवाय हॉस्पिटल" में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्स

कोरबा : कोरबा को ₹37.28 करोड़ की विकास सौगात, 116 कार्यों को मंजूरी।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम को 15वें वित्त आयोग के तहत ₹37.28 करोड़ के 116 विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है।

स्वीकृत कार्यों में सभी 67 वार्डों को शामिल किया गया है।

मुख्य बिंदु:

- कुल राशि: ₹37 करोड़ 28 लाख से अधिक

- कुल कार्य: 116 विकास कार्य स्वीकृत

- मुख्य कार्य: सीसी रोड, आरसीसी नाली, जल निकासी, पेयजल प्रबंधन, सड़क निर्माण

- लक्ष्य: हर गली पक्की करना, जलभराव खत्म करना, कोरबा को सुव्यवस्थित शहर बनाना

कैसे मिली स्वीकृति

नगर निगम ने अप्रैल 2026 में प्रस्ताव भेजे थे। मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर तत्काल स्वीकृति का आग्रह किया।

इसके बाद सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई।

अब तक ₹1000 करोड़ के काम

मंत्री देवांगन ने बताया कि उनके नेतृत्व में अब तक कोरबा शहर के लिए लगभग ₹1000 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इनका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

किन वार्डों में क्या काम

स्वीकृत कार्यों में वार्ड-01 रामसागर में तुलसी घर के आगे ₹20 लाख से सड़क, गीता ज्वेलर्स से स्वर्ण भूमि तक ₹38.13 लाख से नाली, वार्ड-04 में गृहणी अनाज से पोषण किराना दुकान तक ₹40 लाख से सीसी रोड, वार्ड-12 में सिटी कोतवाली से मनोकामना मंदिर तक ₹15 लाख से रोड-नाली शामिल हैं। इसी तरह सभी वार्डों में गली-मोहल्ले तक सड़क-नाली निर्माण होगा।

मंत्री देवांगन ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से बड़ी परियोजनाओं के साथ छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान हो रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन