Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: रिमझिम बारिश के बीच जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने जिला स्तरीय साइकल रैली-वॉकथान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 सक्ती।  जिले में सुबह से ही लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय साइकल रैली-वॉकथान को सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में साइकल रैली-वॉकथान का आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती प्रांगण से शुरू होते हुवे पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान तक आयोजित किया गया। इसके साथ ही रैली समापन के बाद जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर में जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए मतदान दिवस को भयमुक्त और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। बारिश होने के बाद भी आज साइकल रैली-वॉकथान और जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों, महिलाओं, अधिकारियों कर्मचारियों और जिलेवासियों में उत्साह का माहौल दिखा। जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री पी आर साहू ने कहा कि आज सभी को मतदाता जागरूकता के संबंध में जागरूक और प्रेरित करने के लिए यह जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अच्छे समाज और अच्छे देश की संकल्पना के लिए मतदान बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ ही सभी जिलेवासियों को अपने मत का दान निष्पक्ष व बिना किसी प्रलोभन के करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे मतदान का प्रभाव सभी वर्ग और पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए पूरी जागरूकता के साथ अपने मत का उचित उपयोग करें। इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि आज इतनी बरसात होने के बाद भी आप सभी इतनी बड़ी संख्या में साइकल रैली-वॉकथान और जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुए हैं यह निश्चित ही सक्ती जिले के नागरिकों की जागरूकता को बताता है। उन्होंने कहा की आपका एक वोट कितना महत्वपूर्ण है इसे सभी को समझने की आवश्यकता है। एक-एक वोट जुड़ने के बाद ही किसी प्रत्याशी को जीत मिलती है। उन्होंने बताया कि हमे वोटिंग का अधिकार हमारे पूर्वजों के बहुत संघर्ष और मेहनत से मिल पाया है। इसलिए जिले के ज्यादा से ज्यादा नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करें। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरी जागरूकता के साथ निर्भीक होकर अपने वोट का उपयोग करने कहा। जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो और मतदान संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने आमनागरिकों से जागरूकता पूर्वक प्रशासन और पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। जिला नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज ने भी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके साथ ही इस अवसर पर जेएलएन महाविद्यालय के निकट सामुदायिक भवन में रस्सा कसी, खेलकूद, वाद विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं तथा मतदाता जागरूकता के लिए अन्य विविध आयोजन हुवे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण तथा नगरीय निकायों में भी विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अमला और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, एनसीसी एनएसएस के कैडेट्स, स्कूली छात्र छात्राएं, बड़ी संख्या में महिलाएं और आमजन उपस्थित थे। *आज 2 अगस्त को मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन, 31 अगस्त तक नाम जोडने, काटने एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति लिए जाएंगे* विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व जिले में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 2 अगस्त 2023 को जिले में निर्वाचक अधिकारियों द्वारा फॉर्म-5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। विशेष ग्राम सभाओं में मतदाता सूची का वाचन भी किया जा रहा। जिले में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। यह मतदाता सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ में भी होस्ट की जाएगी। मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 के बाद 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। 30 दिनों की इस अवधि के दौरान चार दिन, 12-13 अगस्त (शनिवार-रविवार) और 19-20 अगस्त (शनिवार-रविवार) को बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मृत, डुप्लीकेट या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-6 भरा जाएगा। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा। जिले में 22 सितम्बर तक सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फॉर्म-16 में किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ में भी होस्ट की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन