Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जोरदार मांग।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के वर्ष 2026-28 हेतु प्रस्तावित चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की मांग अब तेज हो गई है।

इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अधिवक्ता संघ का चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न होना अत्यंत आवश्यक है।

यदि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं होगी तो इससे अधिवक्ता समुदाय का विश्वास प्रभावित हो सकता है।

धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता ने मांग की है कि इस बार चुनाव एक नए चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराया जाए।

जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके और सभी पक्षों का विश्वास बना रहे।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए चुनाव अधिकारी द्वारा नई टीम का गठन किया जाना चाहिए, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विवाद रहित तरीके से संचालित हो सके।

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि मतदान के दिन ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए, जिससे किसी प्रकार की शंका या अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो और पारदर्शिता बनी रहे।

अंत में धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो अधिवक्ता समुदाय द्वारा इस संबंध में उच्च स्तर पर भी आवाज उठाई जाएगी।

अधिवक्ता समुदाय ने उम्मीद जताई है कि जिम्मेदार पदाधिकारी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन