Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से पं रविशंकर से दादर कलवर्ट तक की सड़क डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ की

कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर से दादर नाला कलवर्ट (हनुमान मंदिर के पास) तक सड़क डामरीकरण कार्य हेतु 99.78 लाख की स्वीकृति मिली है।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के कोरबा नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को समृद्ध बनाने एवं सभी प्रमुख मार्गो से लेकर वार्डो को जोड़ने वाले सड़कों के डामरीकरण के लिए किए जा रहे सशक्त प्रयासों से सफलताए मिल रही है।

हाल ही में कोरबा नगर क्षेत्र के चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए करीब 6 करोड़ की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हुई थी।

इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए राशि विभिन्न मदों से कोरबा को प्राप्त हो रही है।

पिछले ही महीने कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने एसईसीएल प्रबंधन को पं रवि शंकर शुक्ल नगर के श्री मेडिको से दादरखुर्द नाला कलवर्ट हनुमान मंदिर के पास तक के सड़क डामरीकरण कार्य हेतु पत्र लिख़ कर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल स्वीकृति हेतु कहा था।

एसईसीएल प्रबंधन ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु 99.78 लाख की स्वीकृति पत्र जारी किया।

कई वार्डो की नागरिकों को मिलेगी सुविधा।

इस महत्वपूर्ण सड़क डामरीकरण कार्य की स्वीकृति मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी का विशेष आभार व्यक्त किया है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गो से लेकर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण हेतु लगातार स्वीकृति प्राप्त हो रही है।

दादर मार्ग के डामरीकरण से आरएसएसनगर, दादर खुर्द, मानिकपुर, खरमोरा सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन