Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

कोरबा : सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836, कीमत लगभग 9,000/- रुपये जप्त कर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. सूरजजान उर्फ सोनू, पिता अजीत जान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन