Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

कोरबा : रक्षित आरक्षी केंद्र, कोरबा में पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आज रक्षित आरक्षी केंद्र, कोरबा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज कोरबा की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रितेश मसीह, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. मुस्तफा रजा सहित कई अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा की उपस्थिति में किया गया, जिनके समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करना था।

एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा:

“पुलिस बल की सुदृढ़ता न केवल शारीरिक प्रशिक्षण से आती है, बल्कि उनके अच्छे स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है। इस तरह के शिविर हमारे बल की कार्यक्षमता और मानसिक-सामाजिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करते हैं।”

इस आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि कोरबा पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था में तत्पर है, बल्कि अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन