Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

बिलासपुर : वेयरहाउस/गोदामों पर पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं रेड कार्रवाई की गई।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज जिले के थाना तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न वेयरहाउस/गोदामों पर पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं रेड कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई के दौरान उन वेयरहाउसों की जांच की गई, जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों एवं बड़े रिटेल स्टोर्स के सामान संग्रहीत किए जाते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से Blue Dart, E-Cart, Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit एवं अन्य बड़े रिटेल स्टोर्स शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान कुछ वेयरहाउसों में चाकू (Knife) पाए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है तथा इस संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त वस्तुएँ किसी अपराध कारित करने के उद्देश से क्रय-विक्रय तो नहीं की जा रही थी ।

कार्रवाई उपरांत सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में तलब किया गया, जहाँ उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूर्णतः प्रतिबंधित है।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि इस प्रकार की किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आती है, तो संबंधित वेयरहाउस/कंपनी के जिम्मेदार प्रबंधकों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की जांच एवं निगरानी आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन