Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई।

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त बड़ी कार्रवाई।

जिलेभर में चला सघन अभियान, 34 वाहन जब्त - अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी।

कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैक्टर,जेसीबी, हाइवा जप्त।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आज पूरे जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया।

यह संयुक्त कार्रवाई अचानक दबिश देकर की गई, जिसमें कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का पता चला और कुल 34 वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया।

खनिज विभाग के उप संचालक श्री प्रमोद नायक द्वारा बताया गया कि पोड़ी-उपरोड़ा के पोड़ी तथा पसान क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए गए पांच वाहनों पर कार्यवाही की गई।

कटघोरा क्षेत्र में आठ ट्रैक्टर और एक हाईवा को अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर रोककर जब्ती की कार्रवाई की गई।

कोरबा क्षेत्र में नौ वाहन और एक जेसीबी मशीन को अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

पाली क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई, जहां छह वाहनों पर अवैध गतिविधियों के लिए प्रकरण दर्ज किया गया।

भैसमा क्षेत्र में एक चैन-माउंट मशीन, तीन हाईवा तथा एक अवैध मिट्टी उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई पूरी की गई।

इस प्रकार आज की कार्रवाई में पूरे जिले में कुल 34 वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रकरणों में खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले 1 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक खनिज विभाग द्वारा अवैध भंडारण के दो प्रकरण, अवैध उत्खनन के नौ प्रकरण और अवैध परिवहन के 31 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिन पर कुल 13,36,427 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19 मार्च 2026 तक अवैध परिवहन के 326 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण एवं अवैध भंडारण के 13 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

इन सभी 376 प्रकरणों में कुल 98,51,922 रुपये का अर्थदंड आरोपित कर वसूला जा चुका है।

आज की कार्रवाई में मिट्टी, मुरूम, मिट्टीदृईंट, रेत और कोयला खनिज से संबंधित अवैध गतिविधियों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित एवं सघन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएँ, ताकि इन अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

अलग-अलग अनुभाग में हुई कार्रवाई।

कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की।

इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के सात प्रकरण दर्ज किए गए और सभी सात ट्रैक्टर ज़ब्त किए गए।

कोरबा तहसील क्षेत्र में तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में जुटे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा।

इनमें से एक ट्रैक्टर और जेसीबी को बरबसपुर घाट से तथा एक ट्रैक्टर को ग्राम बरीडीह घाट से ज़ब्त कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया।

अनुविभाग पाली में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार भूषण मंडावी और राजस्व अमले ने भी कड़ी कार्रवाई की।

पाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर पकड़े गए और सभी को थाना पाली में जमा करा दिया गया।

कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में कटघोरा, दीपका और दर्री तहसीलों में संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में कुल सात ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिनमें कटघोरा तहसील से तीन, दीपका तहसील से तीन और दर्री तहसील से एक ट्रैक्टर शामिल है।

सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि आज अवैध रेत उत्खनन-परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज किए गये है।

पोड़ी में 3 ट्रैक्टर और पसान तहसील में 2 ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन