Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही।

मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 11.04.2026 की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के मध्य थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निहारिका क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में भय एवं असंतोष का माहौल निर्मित हो गया।

अनावेदक का विवरण

01. शिवम सिंह पिता– स्व. रंगीला सिंह उम्र– 25 वर्ष पता – नगर निगम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. मयूर टांक पिता– स्व. रमेश टांक उम्र– 25 वर्ष पता– सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

03. सोमेश दीवान पिता– स्व. ओडी दीवान उम्र– 27 वर्ष पता– ओ.ई./57, जुनियर क्लब, सीएसईबी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

पुलिस कार्यवाही

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया गया एवं आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस एवं गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन