Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

कोरबा : कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत।

कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है।

यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।

नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ।

अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर सकता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी।

टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना पूरी तरह निःशुल्क है, इसलिए किसी भी वर्ग के नागरिक को कॉल खर्च का कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

हेल्पलाइन सेवाएँ कार्यालयीन समय पर उपलब्ध रहेंगी। कॉल के माध्यम से सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे और जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा संचालित कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें भी तुरंत दर्ज की जाएँगी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे समस्या का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो सके।

यह प्रणाली शिकायत निवारण प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।

इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण तथा दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके लिए कार्यालय तक पहुँचना कठिन होता है।

अब वे भी अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा सकेंगे, वह भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के और बिना यात्रा किए।

टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग बेहद सरल है।

नागरिक किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन से 1800-233-1750 डायल कर अपनी समस्या, सुझाव या पूछताछ दर्ज करा सकते हैं।

नई हेल्पलाइन सेवा प्रशासन की नागरिक सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

यह पहल जनता के भरोसे को बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हर नागरिक तक शासन की पहुँच आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह सेवा निश्चित ही कोरबा जिले के आम जनमानस के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन