Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

जम्मू/राजौरी : शहीद घनीशाम सरकारी डिग्री कालेज डूंगी में राष्ट्रीय चेतना पर व्याख्यान आयोजित।

जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान

जम्मू संभाग के जिला राजौरी के अंतर्गत शहीद घनी शाम सरकारी डिग्री कालेज डुंगी की एनएसएस यूनिट द्वारा कालेज की प्राचार्य डॉ. चंचल अंग्राल की अध्यक्षता में 150वें राष्ट्रीय गौरव वंदे मातरम् समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय चेतना विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा एवं नागरिक अनुशासन अभियान के अंतर्गत देशभक्ति संदेश ‘वंदे मातरम्’ के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा विभाग के डा. मो. फरीद उपस्थित रहे।

उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभिन्न कानूनों के क्रियान्वयन में प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ अन्य हितधारकों की कमियों के कारण कई खामियां देखने को मिलती हैं।

उन्होंने छात्रों की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों पर विशेष ज़ोर देते हुए नागरिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया, जिससे छात्रों में देशभक्ति की भावना और जागरूकता विकसित हो सके।

कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विज्ञान विभाग की डा. प्रतिभा भूषण ने किया।

इस अवसर पर डा. ज़हूर अहमद (शिक्षा विभाग), डा. निशु शर्मा (हिंदी विभाग), डा. इकराम फरीद (भूगोल विभाग), शफीअत हुसैन, डा. शौकत हुसैन सहित अन्य शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन