Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला अध्‍यक्षद्वय कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर के नेतृत्‍व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया ।

ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास स्‍थापित डॉ.भीम राव राम जी अंबेडकर प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की जिला शहर और ग्रामीण के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहे।

जिन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी गई साडि़यों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्‍ता को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्‍य की विभागीय मंत्री के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झुमाझटकी की स्थिति भी बनी ।

महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में महिला विकास विभाग के द्वारा साडि़यों की खरीदी में 9 करोड़ रूपये के घोटाले और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आधा मीटर छोटी और खराब साड़ियॉं बांटने पर आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है ।

सौ, दो सौ रूपये की साड़ियां केा पांच सौ रूपये के दर से खरीदी की गई है।

साड़ी साढ़े पांच मीटर का बोलकर पांच मीटर वाली साड़ी बांटी गई, जो पहनने में छोटी है वहीं गुणवत्‍ताविहिन की साड़ी होने के कारण रंग छोड़ने लगी है ।

ग्रामीण अध्‍यक्ष प्रभा तंवर ने दोषी अधिकारियों और विभागीय मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करने और आंगनबांड़ी कार्यकर्ताओं को अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली साड़ियां प्रदान करने की मांग की है ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा साड़ी वितरण में भारी अनिमियतताएं हुई है और गुणवत्‍ता में भी कमी देखा गया है।

जो प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का अपमान है । विभाग एवं विभागीय मंत्री को प्रदेश भर की महिलाओं से माफी मांगते हुए गुणवत्‍तायुक्‍त साड़ियां देने का कार्य करना चाहिए ।

जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलाओं से बड़े - बड़े वादे कर सत्‍ता में आई सरकार अब उन्‍हें ठगने का काम कर रही है ।

महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपये देने का वादा था लेकिन आज भी हजारों महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है ।

वहीं दो साल से केवाईसी कराने सेंटरों में घंटों लाईन में लगने पड़ रहे हैं ।

ब्‍लॉक प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच सौ रूपये में गैस सिलेण्‍डर देने का वादा सिर्फ जुमला रह गया ।

पांच सौ में गैस सिलेण्‍डर अभी एक हजार में भी नहीं मिल रहा है ।

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु ने इस मामले को महिलाओं के आत्‍म सम्‍मान का मामला बताते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो और दोषियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए ।

कार्यक्रम को पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा.प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे (पार्षद) ब्‍लॉक अध्‍यक्ष ए डी जोशी, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, डॉ.रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर संजू पैकरा, हरनारायण राठौर, सी के पाण्‍डेय, संतोषी पाटले, त्रिवेणी, सुनीता तिग्‍गा, सीमा उपाध्‍याय, समसुद्दीन, रज्‍जाक खान, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला, हमीदुन, अनिल सिंह, पवन चौहान, राजेश श्रीवास, नजामुद्दीन, जीवन कंवर, नंद कुमार, चंद्रवती साहु, गौतम सिह, महेत्‍तरीन बाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित

थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन