Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित करेंः श्री आशुतोष पांडेय। नगरीय निकायों और ग्र

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज तथा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया कि लोगों को पीने के पानी के लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक तैयारी आवश्यक है।

उन्होंने नगरीय निकायों में आवश्यकता अनुसार टैंकरों की व्यवस्था करने, पाइपलाइन बिछाने तथा खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त श्री पांडेय ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

पीडीएस में खाद्यान्न के भंडारण और वितरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी दुकानों में समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के बाहर के मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार तथा मसाहती ग्रामों के प्रकाशन सहित सभी राजस्व कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

किसान योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीटेक पोर्टल में किसानों की प्रविष्टियों तथा केसीसी के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अपात्र किए गए किसानों के आवेदनों की जाँच कर पात्रता की स्थिति मिलने पर उन्हें केसीसी का लाभ प्रदान करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निगमायुक्त ने सीएमएचओ को आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, व्यवंदन कार्ड और एचआरपी से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अपार आईडी, रेडी-टू-ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर उसे तेज़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन, पीएम आवास शहरी, शौचालय निर्माण और पीवीटीजी घरों में सोलर पैनल लगाने की तैयारियों की समीक्षा की।

विद्युत विभाग को ट्रांसफॉर्मर की मांग को ध्यान में रखते हुए जोनल स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवास निर्माण, सड़क, पेयजल, आंगनबाड़ी निर्माण, मोबाइल टॉवर की स्थापना सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई, और निर्माणाधीन आवासों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में समय-सीमा के अंतर्गत पीएमओ, मानवाधिकार, सीएम जनदर्शन के लंबित प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए गए। जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को आभा आईडी में पंजीकरण, सभी विभागों को आदिवासी उपयोजना 275(क) के अंतर्गत जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्माण पोर्टल में अद्यतन जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।

बैठक में वनमंडल अधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन