Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

कोरबा : कोरबा में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार,

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। कटघोरा के कसनिया क्षेत्र के एक मकान में हुए फायरिंग की घटना में पुलिस ने अब तक शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार इस वारदात के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसे रायपुर में दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि पिछले दिनों कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में गोलीकांड की घटना हुई थी। कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दुर्गेश पांडे को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर कोरबा से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में इस गोलीकांड के पीछ शक्ति सिंह नामक शख्स की अहम भूमिका सामने आयी थी। जिसने 10 हजार रूपये में सुपारी देकर यूपी से शूटर कोरबा बुलवाया था। जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस मुख्य आरोपी शक्ति सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आज आरोपी को पुलिस की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शक्ति सिंह भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी की कार्यकारिणी में महामंत्री है। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस पूछताछ के बाद कटघोरा में हुए गोलीकांड के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन