Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : पूरे देश में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – कोरबा में भी होगा भव्य आयोजन। तेरापंथ युवक परिषद व सकल जैन समाज की पहल, 17 सितम्

कोरबा (न्यूज उड़ान) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को पूरे देश में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 आयोजित किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय महाअभियान के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी तेरापंथ युवक परिषद, सकल जैन समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कई रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

कोरबा में यह शिविर जैन मंदिर (पुराना बस स्टैंड), एम.जे.एम. हॉस्पिटल (नया बस स्टैंड), जैन मंदिर (बुद्धवारी) एवं एन.के.एच. हॉस्पिटल (कोसाबाड़ी) में लगाए जाएंगे। हजारों युवाओं एवं समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह अभियान जीवन बचाने के उद्देश्य को साकार करेगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

आयोजक: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ युवक परिषद कोरबा एवं सकल जैन समाज

सहयोगी संस्था: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (छ.ग.) एवं इंडियन रेड क्रॉस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन