Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

कोरबा : दिनांक 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद होने की सूचना

राष्ट्रीय संगठन आॅल इंडिया आॅर्गनाइजेशन आॅफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक मौजूद हैं उनके द्वारा आॅनलाईन फार्मेसी के विरोध में दिनांक 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है।

उक्त तारतम्य में जिला कोरबा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ के द्वारा एकदिवसीय दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना का ज्ञापन कार्यालय कलेक्टर जिला कोरबा में सौंपा गया है।

उक्त स्थिति को देखते हुए उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरबा के द्वारा जिले के नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियां एवं व्यवस्था रखने की अपील की गई है:-

1. गंभीर एवं लंबी बिमारी जैसे कि डायबीटिज, बीपी, अस्थमा, हृदयरोगी, कैंसर रोगी, मिरगी एवं अन्य गंभीर बिमारी से ग्रसित मरीजों को रोजमर्रा में लगने वाली दवाईयों के पर्याप्त स्टाॅक रखने की अपील की जाती है।

2. आपातकालीन दवाईयां जैसे कि अस्थमा के इनहेलर, जीवनरक्षक दवाईयां, बच्चों की दवाईयां की पर्याप्त मात्रा संधारित रखें।

3. कोई भी आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संपर्क करें।

4. उक्त बंद की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों को 20 मई 2026 को निश्चितरूप खोले रखने का निर्देश जारी किया गया है ताकि आमजनों को दवाईयां मिलने में दिक्कत ना आए।

5. जिले में कुछ प्राइवेट खुदरा विक्रेता जैसे कि रेडक्रॅास एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बंद में शामिल नहीं है एवं आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के लिए ऐसे विक्रेताओं से संपर्क किया जा सकता है।

उक्त बंद के दौरान जिला कोरबा के जिला अस्पताल परिसर, एवं पुराना बस स्टैंड स्थित रेड कॅा्रस संचालित मेडिकल स्टोर्स, पाली, करतला ब्लाक के बरपाली, करतला , कटघोरा, पोडी उपरोडा , कोसाबाडी, निहारिाका घंटाघर काम्पलेक्स, सीतामढी रोड स्थित भारतीय जन औषधि केन्द्र तथा पुराना बस स्टैंड, कोसाबाडी, निहारिका, दिपका एवं कटघोरा स्थित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निश्चितरूप खोले रखने का निर्देश जारी किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन