Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : महिला कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अलका लांबा के निदेशन पर एवं राष्‍ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम

महिला कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अलका लांबा के निदेशन पर एवं राष्‍ट्रीय महासचिव फुलोदेवी नेताम (प्रभारी छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में जिला महिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्‍त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

यह प्रदर्शन सीरियल रेपिस्‍ट एपस्‍टीन फाइल्‍स में केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का खुलासा होने पर किया गया ।

महिला जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि भारत के केन्‍द्रीय मंत्री का नाम सीरियल रेपिस्‍ट एपस्‍टीन फाइल्‍स में आता है और देश के प्रधान मंत्री चुप्‍पी साधे हुए हैं ।

वहीं केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी अपने पद से इस्‍तीफा नहीं दे रहे हैं ।

ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रभासिंह तंवर ने कहा कि आज देश जवाब मांग रहा है।

इस मामले की सच्‍चाई क्‍या है हमारे प्रधान मंत्री जवाब क्‍यों नहीं दे रहे हैं, जबकि उन्‍हें ऐसे गंभीर मामले के विषय पर आगे आना चाहिए और देश के सामने सच्‍चाई रखकर सार्थक कार्यवाही करना चाहिए ।

कार्यक्रम में शशिलता पाण्‍डेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्‍पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहु, मानसी महंत, कृष्‍णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्‍मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित अनेकाें महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन