Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : हरदी बाज़ार क्षेत्र के एक घर के कुएं में पिछले दो दिन से गिरा था जहरीला अहिराज सांप, कटघोरा वन मण्डल के मार्गदर्शन में ज

कोरबा छत्तीसगढ़( न्यूज उड़ान )

कोरबा जिला अपनी समृद्ध जैव-विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।

यहां कई बार ऐसे जीव देखने को मिलते हैं जिनसे आम लोग चकित रह जाते हैं।

इसी कड़ी में जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, दरअसल कोरबा जिले के हरदीबाजार गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला।

जब घर वालों को समझ आगया कि इसका निकलना संभव नहीं तो घटना की जानकारी तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नोवा ) दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की जानकारी कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत को दिया ।

उनके मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ 34 किलोमीटर दूर हरदी बाज़ार के लिए सुबह 6 बजे ही रवाना हो गए। गांव पहुंचने पर तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया।

सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली, जिसमें जितेंद्र सारथी ने बताया यह सांप बेहद ही जहरीला होता हैं पर यह बहुत शांत होता हैं और अन्य सांपों को खाकर उनकी संख्या को नियंत्रण करता हैं और जैव विविधता में अपनी एहम भूमिका निभाता हैं, उसके पश्चात पंचनामा तैयार कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।

डीएफओ कुमार निशांत का संदेश।

"वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। Bandeed krait (अहिराज) दुर्लभ प्राणी हमारे जैव-विविधता की धरोहर हैं। यह हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जब भी ऐसे जीव आप के घर में घुस जाएं तो मारे नहीं बल्कि वन विभाग या रेस्क्यु टीम को सूचना दे"।

Banded Krait (अहिराज )वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–2 में संरक्षित प्रजाति है,।

इसको मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है, ऐसे मामले में दोषी पाए जाने पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन