Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : दुकान के सामने विवाद एवं मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

दुकान के सामने विवाद एवं मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण :

• दिनांक 22.03.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे से 10:00 बजे के बीच घंटाघर चौक स्थित एटीट्यूड मेन्स वेयर दुकान के सामने विवाद की घटना हुई।

घटना के दौरान आपसी कहासुनी के बाद शुभम साहू एवं बालाजी यादव के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट एवं झगड़ा होने लगा।

विवाद के कारण मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई तथा क्षेत्र में शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई।

पुलिस की कार्यवाही :

• सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

दोनों पक्षों को थाना लाकर समझाइश दी गई, किंतु उनके द्वारा विवाद जारी रखने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी रही।

इसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

आरोपियों का विवरण :

• शुभम साहू, पिता – प्रकाश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी एमआईजी-23 एमपी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

• बालाजी यादव, पिता – रामदयाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी प्रेमनगर रजगामार, जिला कोरबा।

पुलिस की अपील :

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद से बचें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें।

।किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन