Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

चोरी के मामले का त्वरित खुलासा कर 02 आरोपियों की गिरफ्तारी।

आरोपियों के कब्जे से ₹60,000/- नगद एवं सोने का मंगलसूत्र बरामद।

चोरी किए गए जेवरात को गलाकर बेचने का खुलासा।

प्रकरण में शामिल फरार आरोपी (सुनार) की तलाश जारी।

कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया।

प्रकरण में प्रार्थिया सुनीता डोंगरे पति वीरेंद्र कुमार डोंगरे, निवासी एलआईजी-121 एमपी नगर कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 14.03.2026 को उन्होंने अपने सोने के जेवरात अलमारी में सुरक्षित रखे थे, जिन्हें दिनांक 28.03.2026 को देखने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। चोरी गए जेवरात में नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के झुमके, अंगूठी आदि शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/- है।

रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी ऋषिकेश डोंगरे उर्फ ऋषि (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात को अपने साथी रामहरी गिड्डे (उम्र 44 वर्ष) के माध्यम से एक सुनार के पास बेच दिया, जहां जेवरात को गलाकर नगद राशि प्राप्त की गई।

पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से ₹60,000/- नगद एवं एक सोने का मंगलसूत्र (वजन लगभग 8.2 ग्राम) बरामद किया गया है। शेष रकम आरोपियों द्वारा खर्च करना बताया गया है।

प्रकरण में शामिल एक अन्य फरार आरोपी (सुनार) की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 16.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों में कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें, जिससे समय रहते अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।

कोरबा पुलिस – सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन