Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : संकल्प बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा – नारायण चंदेल। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के विजन

कोरबा (न्यूज उड़ान ) आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

पत्रकार वार्ता में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह, जिला संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, नीरज ठाकुर व जिले के पत्रकार बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस दौरान श्री चंदेल ने राज्य सरकार के तीसरे बजट की थीम “संकल्प” को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कृषि, शिक्षा और रोजगार सृजन पर केंद्रित है तथा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप है।

श्री चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देगा।

उन्होंने बजट के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह दस्तावेज प्रदेश की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण का रोडमैप है।

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का बजट।

बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और रोजगार पर फोकस यहां।

बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है। इस बजट में स्कूल शिक्षा के लिए सर्वाधिक 13.5 प्रतिशत बजट प्रावधान किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था होगी।23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट।

भूमि विकास बैंक योजना हेतु 200 करोड़ रुपए का प्रावधान है। कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि आगे भी एकमुश्त दी जाएगी।

हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। राज्य सरकार का पहला बजट ज्ञान और दूसरा बजट गति की थीम पर थे। इस बार की हमारी थीम संकल्प है।

संकल्प के माध्यम से हमने समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड तथा पालिसी से परिणाम तक जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया है। हमारा यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत.विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन