Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

कोरबा : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाने वाली किशोरियों का होगा निःशुल्क टीकाकरण।

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान )

महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिले में 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत पात्र किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।

यह विशेष टीकाकरण अभियान जिले के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कटघोरा, करतला, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा, रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोरबा सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत केवल वे किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन अभी 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो।

आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगा।

यदि किसी हितग्राही के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र के आधार पर भी टीकाकरण कराया जा सकेगा।

टीकाकरण के उपरांत सभी लाभार्थियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा तथा उन्हें डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र पुत्रियों को 18 जुलाई तक आयोजित इस विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा अथवा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 7587859800 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन