Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

रायपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), रायपुर जिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का सफल आयोजन |

रायपुर( न्यूज उड़ान )आज दिनांक: 8 मार्च 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास), जिला रायपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर के नारी शक्ति को सम्मानित कर मनाया गया।

जिसके मुख्य अतिथि वीर नारी मीना सप्रे जी जो शहीद स्क्वाड्रन लीडर अरुण केशव सप्रे (1971 के युद्धाभ्यास में शहीद) की धर्मपत्नी है तथा आज के अन्य अतिथिगण - श्रीमती अनुराधा सप्रे (अध्यापिका),श्रीमती श्वेता शर्मा (फिल्म कलाकार), श्रीमती बबीता अग्रवाल(समाज सेवी), अधिवक्ता श्रीमती खुशबू वर्मा, श्रीमती मंजू अग्रवाल(अध्यापिका), डॉ.निधि तथा कु. अभ्या सोनी का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |

सभी सम्मानित नारी शक्ति अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार, अनुभव, अपने अपने क्षेत्र में समाज एवं देशहित में किए जा रहे कार्य को साझा किए, जिसके उपरांत आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर नारी मीना सप्रे जी ने प्रेरक विचार रखे |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर नारी मीना सप्रे जी के मुख्य आतिथ्य में तथा अध्यक्षता श्री साजू वी. थॉमस, जिला अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), रायपुर जिला तथा LJP-R के लेबर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता भरत सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मंजीत गार्डिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री यूनुस क़ुरैशी, रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष(ग्रामीण) श्री अजय यादव, श्री अनीश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष, श्री दीपक महेश्वरी, जिला महासचिव(संगठन प्रभारी) तथा श्री नागेन्द्र त्रिपाठी, महासचिव श्री श्याम सुन्दर निषाद, संयुक्त महासचिव, श्री लोमेश वर्मा, सचिव, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री उमेश, श्री रवि यदु आदि के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन