Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, नवीन व्यावसायिक विचारों के विकास, इन्क्यूबेशन, फंडिंग तथा मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रस्तुत की गईं।

प्रतिभागियों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे अपने नवाचार को व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपने विचार एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री चंचल श्रीवास्तव, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, ने स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, मार्गदर्शन, सुविधाएँ एवं स्टार्टअप पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन