Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने युवाओं को किया प्रेरित! युवाओं को सही राह दिखाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुंग

मुंगेली (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पहल चौपाल कार्यक्रम के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम गोड खाम्ही में एक निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पुलिस और फौज की भर्ती के लिए तैयार करना है।

पुलिस अधीक्षक ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

उन्होंने अनुशासन, अच्छे संस्कार और अच्छी संगत के महत्व पर भी जोर दिया।

युवाओं को अपराध, नशा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से दूर रहने की भी समझाइश दी गई।

मुंगेली पुलिस द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाकर युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।

यह कार्यक्रम टीआई अखिलेश वैष्णव और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

आइये, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन