Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया ।

राष्‍ट्रीय एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर एपस्‍टीन फाइल में हुए खुलासे को लेकर टी पी नगर चौक कोरबा में शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया ।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला महिला कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्‍टीन फाईल में आना एक गंभीर मसला है, ऐसे में केन्‍द्रीय मंत्री पुरी को अपने पद से अपने आप इस्‍तीफा दे देना चाहिए ।

उन्‍हें नैतिक रूप से पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्‍यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि इस मामले पर प्रधान मंत्री अपनी चुप्‍पी तोड़े और केन्‍द्रीय मंत्री से जवाबदेही की मांग करें ।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्‍टीन के बीच 62 बार ई मेल का आदान प्रदान हुआ था ।

पुतला दहन कार्यक्रम को पूर्व विधायक पुरूषोत्‍तम कंवर, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्‍यक्ष हरीश परसाई, शहर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयुआई अध्‍यक्ष मनमोहन राठाैर, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम स्‍थल पर मुख्‍य रूप से ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, ए डी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, अविनाश प्रेमलता बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि सिंह चंदेल, पुष्‍पा पात्रे, रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, इब्राहिम, गिरधारी बरेठ, जगन्‍नाथ थवाईत, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, राम दास महंत, प्रदीप सागर, रामकुमार राठौर, रामजन्‍म प्रसाद, सीमा उपाध्‍याय, गीता महंत, श्‍याम बाई, संगीता जांगड़े, मीरा सिंह, नीलम सिंह, प्रभा भारिया, केवरा, मालती साहु, दुलेश्‍वरी साहु, तुलस केंवट, कुसुम भगत, भुनेश्‍वरी राज, संतोषी पाटले, किरण देवी, शांति ठाकुर, जमुना राठौर, शशिलता पाण्‍डेय, राजकुंवर, राजू यादव, पप्‍पु गबेल, मुकेश सिंह, सुरेश पटेल, बंटी शर्मा, विनोद अग्रवाल सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार महिला कांग्रेस की जिला सचिव जमुना राठौर ने व्‍यक्‍त किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन