Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : कैफे के किचन में आलू के बीच छिपा बैठा था जहरीला करैत, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सावधानी पूर्वक रेस्क्यू।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले के दादर खुर्द स्थित करवा कैफे के किचन में आलू के बीच एक घोड़ा करैत सांप छिपा मिला।

कैफे के कर्मचारियों ने जैसे ही सांप को देखा, डर के कांप उठे जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया।

जिसके फौरन बाद जितेंद्र सारथी ने अपने रेस्क्यू टीम के सदस्य राजू बर्मन को रेस्क्यू के लिए भेजा फिर समय पर पहुँचकर जहरीले करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार के सांप को देखकर घबराएँ नहीं।

उन्होंने कहा कि साँपों को नुकसान पहुँचाना या मारना उचित नहीं है। ऐसे समय में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें, ताकि इंसान और सांप दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

साथ ही उन्होंने बताया कि सांप पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, और उनका संरक्षण करना आवश्यक है।

यह घटना जागरूकता फैलाने का एक उदाहरण है और जिले के लोगों को सुरक्षित व पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन