Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

कोरबा : JCI कोरबा सेंट्रल की अनूठी पहल: बालिका गृह की 55 बच्चियों ने पहली बार बड़े पर्दे पर देखी 'बॉर्डर 2'

कोरबा( न्यूज उड़ान) JCI कोरबा सेंट्रल एवं JCRT विंग द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत “सपनों की मूवी – नन्हे सितारों के साथ” प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय बालिका गृह की 55 बच्चियों को चित्रा सिनेमा में फिल्म 'बॉर्डर 2' दिखाई गई।

इनमें से अधिकांश बच्चियों के लिए सिनेमाघर में फिल्म देखने का यह पहला अनुभव था।

उनकी आँखों की खुशी और मासूम मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।

मुख्य विवरण:

नेतृत्व: इस प्रोजेक्ट की कमान प्रोजेक्ट डायरेक्टर JCRT छाया लालवानी ने संभाली।

विशेष सहयोग: भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के सौजन्य से बच्चियों को फिल्म के टिकट उपलब्ध कराए गए।

सेवा भाव: पूर्व अध्यक्ष आभा अग्रवाल द्वारा पैटीस एवं छाया लालवानी द्वारा स्नैक्स पैकेट का वितरण किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जेसी त्रिलोकीनाथ बजाज, जेसी अभय अग्रवाल, JCRT अध्यक्षा अंशु अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य पूर्णिमा सोनी, ज्योति मिश्रा, ज्योति शर्मा, पद्मिनी साहू व मुक्ता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

JCRT विंग की सचिव रजनी अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इन नन्हे सितारों के सपनों में खुशियों के रंग भरना था।

निकिता केडिया, नेहा मोदी, सीमा गोयल और सोनम अग्रवाल के सक्रिय सहयोग ने इस आयोजन को भव्य बनाया।

कार्यक्रम की उक्त जानकारी संस्था के सचिव निस्चल टमकोरिया द्वारा दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन