Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 विधि से संघर्षरत ब

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण:

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935) को अज्ञात चोर द्वारा वाहन स्टैंड से चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच एवं कार्यवाही:

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।

पकड़े गए व्यक्तियों का नाम पता:

• 02 विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती:

होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935)

आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस की अपील:

अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें एवं हमेशा लॉक करें।

अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना या डायल 112 पर संपर्क करें।

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन