: थाना क्षेत्र में सूदखोर के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
Sat, Jul 12, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी निवासी पंधी थाना सीपत का दिनांक 10.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे पैसों की आवष्यकता पड़ने पर वह आसपास पता किया तब परसाही के महेष कुमार डहरिया से सम्पर्क कर रकम मांगा जो रकम के बदले में मोटर सायकल को गिरवी रखने एवं 5% ब्याज देने की बात बोला जिससे पैसों की आवश्कता होने पर वह अपनी मोटर सायकल होण्डा लियो क्र. CG 10 AY 8098 को गिरवी रखकर पैसे ले लिया । एक माह पूरा नहीं होने पर भी महेष डहरिया इसे ब्याज का रकम एवं गाड़ी की मूल पेपर मांगने लगा यदि नही दोगे तो तुम्हारा गाड़ी डूब जायेगा कहकर मारने पीटने की धमकी देने लगा। जिससे डर से वह ब्याज का 400 रू. एवं अपने गाड़ी का पेपर उसके पास छोड़ दिया, तब पता चला कि इसी प्रकार से आसपास के लोगों का भी गाड़ी को गिरवी रखकर अपने पास रखा है, और ब्याज के पैसों के लिए लोगों को आये दिन प्रताड़ित कर डरा धमका कर पैसा वसूली करता है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना कर घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी महेश कुमार डहरिया का पता तलाश कर सकुनत से पकड़ा गया । जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर ब्याज के रकम देने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना एवं आसपास के लोगों के वाहन को ब्याज का रकम देकर गिरवी रखना स्वीकार करते हुये अपने बाड़ी में रखे प्रार्थी के मोटर सायकल सहित 19 नग मोटर सायकल बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, विकास यादव एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा। अपराध क्रमांक- 947/2025 धारा - 308(5), बीएनएस एवं 3, 4 कर्जा एक्टनाम आरोपी -
01. महेश कुमार डहरिया पिता रामदुलारी डहरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम परसाही थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
: घुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास।
Fri, Jul 11, 2025
घुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास।नंगे पांव की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक का सफर तय कर अनिमेष बने लोगों के लिए प्रेरणा।बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के साथ गढ़ी गई धावक अनिमेष कुजूर की सफलता लोगों के लिए प्रेरणादायी है।जशपुर जिले के छोटे से गांव घुइटांगर की पगडंडियों पर कभी नंगे पांव दौड़ने वाला लड़का आज देश की सबसे तेज़ दौड़ का रिकॉर्ड बना चुका है।5 जुलाई 2025 को ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को 10.18 सेकंड में पूरा कर श्री अनिमेष कुजूर ने इतिहास रच दिया,हालांकि वह तीसरे स्थान पर रहे। पहला दक्षिण अफ्रीका, दूसरा ओमान, लेकिन उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स का नया कीर्तिमान रच दिया।
अमृत कुजूर ने बताया कि जब उन्हें फोन पर बताया गया कि उन्होंने 10.18 सेकंड में दौड़ पूरी की है, तब उन्हें समझ नहीं आया की इसका क्या मतलब है।बाद में जब अखबारों और टीवी के माध्यम से पता चला की भारत की यह सबसे तेज़ दौड़ है तो यह उनके लिए एक अविश्मरणीय पल था।सैनिक स्कूल में रहकर सीखा कड़ी मेहनत और लगन का पाठ।अनिमेष को यूं ही पहचान नहीं मिली इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प है।संसाधनों की कमी कभी उनके संकल्प के रास्ते में बाधा नहीं बनी। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड स्थित घुइटांगर जैसे छोटे से गांव में जन्मे अनिमेष, कोई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से नहीं निकले, उन्होंने अपने शुरुआती कदम खेतों के मेड़ों और कच्चे रास्तों पर दौड़ते हुए उठाए।माता-पिता की सरकारी नौकरी के कारण अनिमेष का बचपन छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीता। प्रारंभिक शिक्षा महासमुंद जिले के वेडनर मिशन स्कूल में हुई।
पाँचवीं के बाद वे कांकेर आ गए, जहाँ उन्होंने सेंट माइकल स्कूल में पढ़ाई की। जीवन में असली मोड़ तब आया जब छठवीं कक्षा में उनका चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हो गया। यहीं से उनके जीवन में अनुशासन और कड़ी मेहनत की जो नींव पड़ी वह उनके जीवन की दिशा बदल दी।उसके पिता अमृत कुजूर कहते हैं कि सैनिक स्कूल में एडमिशन हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं था। वहाँ की कड़े अनशासन ने उनके दिनचर्या को निखारा।अनिमेष के माता और पिता दोनो छत्तीसगढ़ पुलिस में बतौरा डीएसपी के पद पर पदस्थ है और वर्तमान में दोनो बलौदा बाजार में पदस्थ हैं।अनिमेष के पिता अमृत कुजूर ने बताया कि कोरोनाकाल में स्कूल, खेल, कोचिंग सब बंद थे।तब सैनिक स्कूल में रहकर अनिमेष ने खुद को एक नई दिशा दी और वह एथलेटिक्स बनकर लोगों के सामने उभरा।पिता ने बताया कि हमें उसने कभी नहीं बताया कि वो दौड़ना शुरू कर चुका है।जब पहली बार उसने बताया कि वो स्कूल में रनिंग कर रहा है, तो हमें अच्छा लगा, पर अंदाज़ा नहीं था कि यह एक जुनून में बदल जाएगा।एक साथ पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पाकर चढ़ी सफलता की सीढ़ियां।कांकेर जिले में जब युवा एवं खेल विभाग द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप स्पर्धा में भाग लिया।उन्होंने पाँचों में स्वर्ण पदक जीता। इस असाधारण जीत ने अनिमेष को नई पहचान दी। इस प्रदर्शन के बाद अनिमेष को रायपुर वेस्ट ज़ोन एथलेटिक्स मीट में भेजा गया।वहाँ भी उन्होंने 100 और 200 मीटर में गोल्ड मेडल जीतकर गुवाहाटी में नेशनल अंडर-18 प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।लेकिन वहाँ एक चुनौती सामने आई उन्होंने कभी स्पाइक शूज़ नहीं पहने थे। प्रतियोगिता से पहले उनके पिता ने उन्हें जीवन के पहले प्रोफेशनल स्पाइक शूज़ दिलाए।वो पहली बार उन जूतों को पहनकर नेशनल ट्रैक पर दौड़े और 100 व 200 मीटर दोनों में चौथा स्थान प्राप्त किया।अनिमेष की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जशपुर जैसे सीमावर्ती और वन बहुल जिलों से भी निकलकर प्रतिभाएं अंतर्राष्ट्रीय फलक पर छाने लगी है।
: मुंगेली पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही।
Sat, Jul 5, 2025
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर "आपरेशन बाज" चलायी जाकर 04 सटोरियों को पकड़ने में मिली सफलता।थाना सिटी कोतवाली से 03 सटोरिया राजकुमार बंजारा, दीपक साहू, सनत टण्डन व थाना लालपुर से 01 सटोरिया नरेश लहरे को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते हुये गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।04 आरोपी के कब्जे से कुल नगद 12380 रूपये, अंकलिखित सट्टा पट्टी एवं इस्तेमाली डाटपेन व 03 नग मोबाइल को किया गया जप्त।मुंगेली( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब ब्रिकी करने वालो के विरूद्ध *"ऑपरेशन बाज"* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. घृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली मे 03 प्रकरण एवं थाना लालपुर मे 01 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई।"ऑपरेशन बाज" के तहत दिनांक 04.07.2025 को थाना सिटी कोतवाली, थाना लालपुर एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त टीम गठित कर आम लोगो को रुपए पैसे का लालच देकर मोबाइल एवं कागज पर अंको रुपए पैसे का दांव लगाकर हारजीत का सट्टा पट्टी लिखने वालो के आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।जिसमे मुखबीर सुचना पर (1). रेस्ट हाउस के पीछे मजगांवपारा मुंगेली से राजकुमार बंजारा पिता स्व. विसाहू उम्र 42 वर्ष निवासी मजगांवपारा मुंगेली को मोबाइल एवं कागज पर सट्टा लिखते पाये जाने पर कागज मे सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1760 रूप्यें, इस्तेमाली डाटपेन व एक नग विवो मोबाइल जिसमे वाट्सअप, मैसेज के माध्यम से सट्टा लिखते मिला।(2). जनपद पंचायत मुंगेली के सामने रोड किनारे मे दीपक साहू पिता मनोज उम्र 20 वर्ष निवासी करही मुंगेली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद रकम 3340 रूप्ये, डाटपेन व एक नग मोबाइल कीमती 5000 रूप्ये।
(3). शिवाय ट्रेडर्स के सामने मुख्य मार्ग करही मुंगेली मे सनत कुमार टण्डन पिता दुजेराम उम्र 43 वर्ष निवासी करही मुंगेली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3780 रूप्ये, डाटपेन व एक नग विवो मोबाइल कीमती 7000 रूप्ये मिला व थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंदली मे नरेश कुमार लहरे पिता नरेन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी चंदली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3500 रूपये, एक नग इस्तेमाली मोबाइल मिला जिसे जप्त कर।04 आरोपियो का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पाये जाने पर विविधत गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।उक्त कार्यवाही में साइबर सेल मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, थाना लालपुर की स्टाफ की विशेष भूमिका रही।