: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिकोत्सव आज।
Sat, Jan 11, 2025
श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिकोत्सव आज।पौष माह की द्वादशी दिनॉक 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को
अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा को पूरे एक वर्ष पूर्ण हो रहे है अतः इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर में प्रातः 11.00 बजे से संुदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है जो दोपहर 1.00 बजे तक होगा तत्पश्वात खिचाडी प्रसाद का वितरण किया जायेगा। विदित हो कि आज ही श्री श्याम जी की बारस है अतः इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर में सायं 4.00 बजे से श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ किया जायेगा तत्पश्चात आरती की जायेगी एवं खिचाडी प्रसाद वितरित किया जायेगा।श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त राम -श्याम भक्तवृंदों से सविनय आग्रह किया हे कि उक्त अवसरांे पर मंदिर में पधारकर प्रभु श्री रामलला के वार्षिकोत्सव के साथ साथ श्री श्याम प्रभु के बारस उत्सव का पुण्य लाभ अर्जित करें।
: लोहे का बना धारदार चापड को लहराने वाले आरोपी पर सीपत पुलिस का प्रहार।
Thu, Jan 9, 2025
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.01.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मड़ई, ग्राम पंचायत गेट के पास मेनरोड में एक व्यक्ति लोहे का बना धारदार चापड पकडा हुआ है और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। इसके पूर्व भी लोगों को गाली गलौज कर डराता धमकाता है, इसके द्वारा गांव में भय का माहौल बनाया जाता है। कि सूचना पर तत्काल थाना सीपत टीम आरोपी को पकडने के लिए घटना स्थल रवाना किया गया मुखबिर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकडा गया। पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार सोनझरी पिता स्व मनोहर सोनझरी उम्र 54 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग बताया। जिसे गिरफ्तार किया गया एवं एक नग लोहे का बना धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी आलोक कहरा के उपर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनी भारत सिंह मरकाम, आरक्षक सुधीर कुजुर, आरक्षक शरद साहू का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार सोनझरी पिता स्व मनोहर सोनझरी उम्र 54 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग
: संविधान संवाद -2 का आयोजन पार्क फाउंडेशन।
Thu, Jan 9, 2025
छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष के अवसर पर संविधान संवाद श्रंखला के अंतर्गत संविधान संवाद -2 का आयोजन रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में । संविधान संवाद -2 का आयोजन
पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के 75 वर्ष के अवसर पर संविधान संवाद श्रंखला के अंतर्गत संविधान संवाद -2 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. मोहम्मद आरिफ को आमंत्रित किया गया है। नागरिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध पूरे देश में सम्मानित शिक्षाविद,अध्येता इतिहासकार प्रो आरिफ भारतीय संविधान के अंतर्निहित मूल्य विषय पर सम्बोधित करेंगे। प्रो आरिफ अपने व्याख्यानो के द्वारा सामाजिक न्याय, समानता , सद्भाव ,सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता के लिए लम्बे अरसे से शिद्दत के साथ पूरे देश में सक्रिय हैँ ।विषय - भारतीय संविधान के अंतर्निहित मूल्यरायपुर :-13 जनवरी ,सोमवार ,11 बजे ,वृंदावन हाल ,सिविल लाइंस, रायपुरबिलासपुर :- 12 जनवरी ,रविवार, 12 बजे से प्रेस क्लब मेंदुर्ग :- 14 जनवरी ,सोमवार,11 शैल देवी कॉलेज ,अंडा2.30 बजेसुपेला कॉफी हाउस