: सनातन विरोधी विधर्मियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी जनता : सुधा साहू
Thu, Sep 7, 2023
महासमुंद। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने महागठबंधन में शामिल समस्त दलों को सनातन विरोधी सिंडीकेट बताया है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के नाम से समस्त विधर्मियों ने सनातन विरोधी सिंडीकेट बनाया है और लगातार सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सनातन विरोधी विधर्मियों को रोका नहीं गया तो सनातनियों का नरसंहार का करने से भी ये विधर्मी पीछे नहीं हटेंगे। श्रीमती साहू ने उक्त बातें डीएमके नेता व तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन, द्रविड मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसद ए. राजा तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता जगदानंद सिंह ने तिलक द्वारा सनातन धर्म के विरोध में दिए गए आपत्ति जनक बयानों पर कही।
श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अगुवानी में 26 दलों के विधर्मियों द्वारा आईएनडीआईए के नाम से सनातन विरोधी सिंडीकेट बनाया गया है। यह सिंडीकेट सुनियोजित ढंग से सनातन धर्म को खत्म करने की दिशा में तत्परता से कार्य कर रही है। देश की 80 प्रतिशत आबादी सनातन धर्म के लोगों का है। आदी काल से सनातन धर्म भारत की पहचान है। भारत का सर्वप्रथम व सर्वमान्य धर्म सनातन ही है। महान ग्रंथों, वेदों, पुराणों में सनातन धर्म का करोड़ों वर्ष पुराना इतिहास है। भारत की संस्कृति सनातन पर आधारित है। सनातनियों के देश में रहकर विधर्मियों द्वारा सनातन को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। देश के करोड़ों सनातनियों में इन विधर्मियों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
लोकसभा चुनाव के लिए इन विधर्मियों ने जो 26 दलों का सिंडकेट बनाया है, देश की जनता इन्हें कभी सफल नहीं होने देगा। भारत केवल सनातनियों का राष्ट्र है और सदैव सनातनियों का ही रहेगा। और जो सनातन धर्म की रक्षा और सेवा करेगा, वही देश का बागडोर सम्हलेगा।
: हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी सक्ती जिले के गठन की पहली वर्षगांठ
Thu, Sep 7, 2023
सक्ती जिले की प्रथम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में नवगठित सक्ती जिले की स्थापना को एक साल पूरा होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती के निकट स्थित मैदान में 11 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नवीन सक्ती जिले के प्रथम वर्षगाठ समारोह का भव्य आयोजन करने मंच एवं स्टॉल व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को, साज सज्जा और गुब्बारे की व्यवस्था के लिए उद्यानिकी विभाग तथा जिला उद्योग एवं व्यपार केन्द्र सक्ती को, बैठक व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के मार्गदर्शन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार को, विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग सक्ती को, रंगोली के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को, जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत जिला गठन से अब तक 1 वर्ष की अवधि में विभागो की विशेष उपलब्धियों की प्रदर्शनी के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभाग को, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से समन्वय कर प्रस्तुतिकरण तथा सम्मान समारोह के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती को, ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत-यांत्रिकी को, पेयजल की व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को, सत्कार व्यवस्था के लिए खनिज विभाग व आबकारी विभाग को, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि स्वीकृति आदेश वितरण की समुचित व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती सहित अन्य विविध आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
: कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के बॉर्डर पर वाहनों का किया गया सघन जांच
Wed, Sep 6, 2023
सक्ती, आगामी विधानसभा आमचुनाव को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर.आहिरे द्वारा पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना तथा चौकी प्रभारियों को पूरे जिले में नाकाबंदी पॉइंट लगाकर रात्रि में आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत विगत दिवस रात 9 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे द्वारा सक्ती एवं जांजगीर चांपा जिला के बार्डर, ग्राम रिसदा नेशनल हाईवे 49 में स्वयं उपस्थित होकर वाहनों की चेकिंग की गई एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी को नाकाबंदी पॉइंट में संघन चेकिंग किए जाने कहा गया है।
जिले में आमजनता के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार रखने तथा थाने में आने वाले आम जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सभी थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए है। जिले से किसी भी प्रकार की कोई अवैध सामग्री का आवागमन ना कर सके इसके लिए सभी थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर निगरानी रखते हुवे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग का अमला उपस्थित था।