: आज की ताजा खबर देश विदेश की मुख्य सामाचार ख़बर
Fri, Apr 7, 2023
.
🔸RBI Repo Rate: बैंक से Loan लेने वालों को RBI ने दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगी EMI
🔸नई घरेलू गैस नीति पर मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर,दस रुपए तक सस्ती हो सकती है CNG-PNG गैस
🔸घरेलू गैस को लेकर केन्द्र का बड़ा फैसला, अब अंतर्राष्ट्रीय रेट का 10% होगी कीमत
🔸‘लग रहा हाईकोर्ट खुद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा मानने लगा है…’ कहते हुए SC ने मणिपुर HC को जारी किया अवमानना का नोटिस
🔸कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,एके एंटनी के बेटे अनिल BJP में शामिल
🔸केरल में बीजेपी का चेहरा बनेंगे गांधी परिवार के खास एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी, BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद छोड़ी थी पार्टी
🔸एक के बाद एक 12 सिलेंडर ब्लास्ट से दहला पटना, भीषण आग में 100 से ज्यादा झोंपड़ियां जलकर खाक
🔸दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल, गाजा पट्टी पर की बमबारी; PM बेंजामिन नेतन्याहू ने दी थी चेतावनी
🔸जय श्री राम… 7 महाद्वीपों और 155 देशों के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक
🔸'राष्ट्रीय पार्टी' का दर्जा पाने के लिए AAP ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
🔸बिहार विधान परिषद चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा को फायदा, महागठबंधन मायूस, प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार हुआ विजयी
🔸पैन से आधार लिंक मामले में वित्त मंत्री का सख्त बयान, कहा - 30 जून तक नहीं किया लिंक तो देना होगा भारी जुर्माना
🔸बजट सत्र 2023 : आखिरी दिन भी जारी रहा हंगामा, विपक्ष ने निकाला तिरंगा मार्च
🔸विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन: पीएम मोदी 8 अप्रैल को रखेंगे पुनर्निर्माण की आधारशिला, 720 करोड़ रुपये में होगा कायाकल्प
🔸आईपीएल- 2023 पर कोविड का खतरा: बढ़ते कोरोना संक्रमण से सकते में BCCI, सभी IPL टीमों को जारी की एडवाइजरी
🔸ऑनलाइन सट्टेबाजी व जुएबाजी पर रोक: सरकार ने मीडिया संस्थानों के लिए जारी की एडवाइजरी, ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट्स के विज्ञापन प्रकाशन को लेकर फटकार
🔸राहुल-प्रियंका से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, ट्वीट कर बोले- पंजाब के लिए मेरी प्रतिबद्धता कम नहीं होगी
🔸पहली बार आदि कैलाश तक गाड़ियों से जा सकेंगे श्रद्धालु:उत्तराखंड में BRO ने 20 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाई 130 किमी लंबी सड़क
🔸चीन ने अरुणाचल में उन नदियों, ज़मीन के टुकड़ों का भी नाम बदला जो अस्तित्व में ही नहीं: रिपोर्ट
🔸अरूणाचल मामले पर भारत ने फिर कहा : ‘मनगढ़ंत' नामों से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी
🔸राजस्थान सरकार ने उदयपुर में 2 महीने के लिए धार्मिक झंडे फहराने पर रोक लगाई
🔸झांसी की रानी और सिंधिया राजघराने का इतिहास : ट्विटर पर भिड़ गए रमेश और ज्योतिरादित्य
🔸Opinion: 'नीतीश सियासत में संतुलन बनाकर चलते हैं', लालू ने ही कहा था- 'नीतीश की आंत में दांत है'
🔹आईपीएल 2023: इडेन गार्डन पर चला कोलकाता का जादू, रॉयल चैलेंजर्स को 81 रनों से हराया, शार्दूल ठाकुर बने मैच के हीरो
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
: श्रीवास समाज के हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया है
Fri, Apr 7, 2023
(.अभिनव श्रीवास की रिपोर्ट .)
कोरबा।
श्रीवास समाज के हनुमान मंदिर मनाया गए जिसमे ,मोहन श्रीवास ने बताया कि हनुमान मंदिर पर हजारों लोगों ने हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। इसके साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया गया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, साथ ही हनुमान चालीसा पढ़े गए
: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान, पीएम मोदी से मांगा जाएगा 3 सवालों के जवाब।
Fri, Apr 7, 2023
कोरबा।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को यूथ कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई । मीडिया से मुखातिब होते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दावा करने वाली मोदी सरकार से यूथ कांग्रेस द्वारा 3 सवाल पूछा जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि चूंकि हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि संसद में यह प्रश्न नहीं पूछ सकते इसलिए पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से हम आपसे सीधे तीन सवाल पूछ रहे हैं । पहला सवाल ये है कि अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है? दूसरा सवाल आपके आधिकारिक विदेशी दौरों के बाद अडानी को कितने ठेके मिले ? और तीसरा सवाल , कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र अडानी दुनिया में 609 वें स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति कैसे बना ?
इस प्रेसवार्ता के दौरान कोरबा शहर प्रभारी आकाश मिश्रा, ग्रामीण प्रभारी नीरज गोरे, शहर जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह, शहर जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, शहर जिला महासचिव विवेक श्रीवास, आईटी सेल अध्यक्ष अमित सिंह, ग्रामीण महासचिव भरत मिश्रा, रहमान खान भुनेश्वर दुबे समेत यूथ कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।