Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई।

सक्ती( न्यूज़ उड़ान) कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/1/25 को वार्ड नंबर 19 सोंठी थाना सक्ती निवासी पदमा बाई सतनामी पति विनोद सतनामी के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर ग्राहकों को महुआ शराब बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीददारी कराई गई ।   महुआ शराब बिक्री की पुष्टि पर छापामार कार्रवाई की गई । काफी छानबीन के बाद पदमा बाई के कमरे में रखे डीजे के म्यूजिक बाक्स के अंदर छिपाकर रखा 2 नग बड़ी प्लास्टिक की पन्नी प्रत्येक में भरा 15 लीटर महुआ शराब और ग्राहकों को बेचने के लिए 10 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली महुआ शराब बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 31.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी वृत्त - सक्ती * कुल कायम प्रकरण - 01 * कुल जप्त मात्रा - 31.5 लीटर महुआ शराब * धारा - 34(1)(क), 34(2) , 59(क) गिरफ्तार आरोपी- 1

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन