Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर ( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (ips)बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले एवं अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।   आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी ।   इसी क्रम मे दिनांक 10.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि दगौरी तरफ से कार मे अवैध शराब परिवहन हो रहा है सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दगौरी मोड के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 10व्ही 6074 नीले रंग का रूकवाकर तलाशी लेने पर कार अंदर 55 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब मिलने पर आरोपी सोनवर्षा बंजारे के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 11.09.2024 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है।   आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।   उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक योगेश साहू, ज्वाला सिंह सोनी, का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन