Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

: त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।   दिनांक 08.02.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई हेमुनगर मुर्राभट्टा गली में नवीन कांति उर्फ पापा नामक व्यक्ति लोहे का खुखरी (चाकू) लेकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर मुर्रा भट्टा गली से आरोपी नवीन कांति उर्फ पापा को पकड़ा गया।   जिसके कब्जे से लोहे का खुखरी (चाकू) जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। नाम आरोपी:- 1. नवीन कांति उर्फ पापा पिता शुद्धु कांति उम्र 42 साल पता हेमुनगर मुर्राभट्टा गली नंबर 11 थाना तोरवा बिलासपुर। .

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन